
बिहार में आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरपीएफ ने बिहार के कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वालों अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया है।
रेलवे सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। रेल सुरक्षा बल यानी RPF में ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कई अराजकतत्वों को गिरफ्तार किया है। ये पत्थरबाज बिहार के दानापुर मंडल और समस्तीपुर मंडल के अधीन अलग-अलग स्थान पर विभिन्न ट्रेनों में पत्थरबाजी करने में शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, 14 फरवरी से 25 फरवरी के बीच 11 विभिन्न गाड़ियों में पत्थरबाजी की घटनाएं हुई जिसमें एफआईआर दर्ज किया गया।
9 लोगों को किया गिरफ्तार
एफआईआर दर्ज करने के बाद सुरक्षा बलों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पत्थरबाजों की पहचान की गई और दानापुर मंडल और समस्तीपुर मंडल के अधीन अलग-अलग स्थान पर विभिन्न ट्रेनों में पत्थरबाजी करने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 10 फरवरी को मधुबनी में हुई पत्थरबाजी की घटना में एक व्यक्ति को रेलवे अधिनियम की धारा 145बी, 146, 153 और 174ए के अधीन गिरफ्तार किया गया है।
दानापुर मंडल के आरा में पत्थरबाजी की चार घटनाएं हुई जिसमें चार अलग-अलग लोगों को रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया गया। इसी तरह इस्लामपुर में भी एक व्यक्ति को रेलवे की खिड़कियां तो होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
रेलवे ने की अपील
बक्सर में दो लोगों को तथा दानापुर में दो लोगों को गाड़ियों पर पत्थरबाजी करते तथा यात्रियों को परेशान करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया। रेलवे ने सभी से अपील की है कि राष्ट्रीय संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान ना पहुंचाएं। सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं जिसे प्राप्त फुटेज के आधार पर तोड़फोड़ करने वालों को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।








