Search
Close this search box.

यू पी में बनेगा छत्रपति शिवजी का स्मारक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यू पी में बनेगा छत्रपति शिवजी का स्मारक

उत्तर प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाए जाने की इच्छा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जताई थी। इसको लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने औपचारिक घोषणा कर दी है।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये इच्छा जाहिर की थी। इसको लेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा शासनादेश (GR) जारी किया गया है।

आगरा में शिवाजी महाराज को किया गया था नजरबंद

बीते दिनों एक आगरा की जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि जिले में जिस जगह पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नजर बंद किया गया था, वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनना चाहिए।

उसी स्थान पर बनेगा भव्य स्मारक

आज महाराष्ट्र सरकार ने औपचारिक तौर पर एक शासनादेश जारी किया है। इस बात की औपचारिक घोषणा की गई है कि महाराष्ट्र सरकार आगरा में उस स्थान को अधिग्रहित करेगी, वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

अभी वहां पर नहीं हैं शिवाजी का प्रतीक

सरकार द्वारा जारी किए गए शासनादेश में बताया गया है कि मुगलों द्वारा महाराज को कैद किया गया, लेकिन वे अपनी बुद्धिमत्ता और चातुर्य से वापस महाराष्ट्र लौट आए थे। महाराष्ट्र के लोग जब उस जगह का दौरा करते हैं तो उन्हें कोई भी स्मारक या प्रतीक नजर नहीं आता है।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से होगा निधि आवंटन

सरकार ने ये भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता हैं। महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग की तरफ से इस परियोजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित की जाएगी।

ताजमहल से ज्यादा शिवाजी का स्मारक देखने आएंगे लोग- फडणवीस

बता दें कि आगरा की एक जनसभा में 19 फरवरी 2025 को बोलते हुए फडणवीस ने कहा था, ‘मां कसम एक बार यह (आगरा में) स्मारक बन गया तो आपके ताजमहल से ज्यादा लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का यह स्मारक देखने आएंगे। नहीं आए तो मेरा नाम बदल देना, मेरा नाम देवेंद्र फडणवीस नहीं रहेगा।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Comment