
बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट होने की बारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कल रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। नतीजे जारी होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर के साथ साथ SMS और DigiLocker के माध्यम से भी रिजल्ट की Bihar Board 12th Result 2025 की जांच कर सकेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
रिजल्ट जारी होते ही इन वेबसाइट से नतीजे किये जा सकेंगे चेक
बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा। परिणाम जारी होते ही BSEB12th Result 2025 का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, results.biharboardonline.com, biharboardonline.com, secondary.biharboardonline.com पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद छात्र-छात्राएं इसमें से किसी भी साइट का उपयोग करके मार्कशीट की प्रति डाउनलोड करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकेंगे। वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करना होगा।
एसएमएस एवं डिजीलॉकर से भी चेक किया जा सकेगा परिणाम
ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही छात्र एसएमएस एवं डिजीलॉकर से भी परिणाम की जांच कर सकेंगे। SMS से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको BIHAR12 space>ROLLNUMBER टाइप करके बोर्ड की ओर से तय किये गए नंबर पर मैसेज करना होगा। DigiLocker से रिजल्ट चेक करने के लिए आपको वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, इसके अलावा एप पर जाकर भी रिजल्ट की जांच की जा सकेगी।
टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से किया जायेगा सम्मानित
रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में पहली रैंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट को 2 लाख रुपये दिए जायेंगे। इसके अलावा दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 1.5 लाख रुपये और तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे। चौथी से लेकर 10वां स्थान प्राप्त करने पर सभी छात्रों को 30000 रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जायेंगे।








