अफ्रीकन ट्रस्ट ने भारत को सौंपी महात्मा गांधी की धरोहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अफ्रीकन ट्रस्ट ने भारत को सौंपी महात्मा गांधी की धरोहर

फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को महात्मा गांधी से जुड़े दस्तावेज और कलाकृतियां सौंपी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी है।

अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को महात्मा गांधी से जुड़े कुछ प्रमुख दस्तावेज सौंपे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसकी जानकारी एक्स पर दी है। उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में काफी समय अफ्रीका में बिताया था। अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने भारत में स्वतंत्रता संग्राम का आंदोलन छेड़ा। महात्मा गांधी को उनके आजादी में योगदान की वजह से राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। ऐसे में उनसे संबंधित दस्तावेज लौटाए जाने पर विदेश मंत्री ने खुशी जाहिर की है।

विदेश मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

इस संबंध में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट भी किया है। उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, “दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा महात्मा गांधी से संबंधित कलाकृतियों और दस्तावेजों को राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय, नई दिल्ली को सौंपे जाने के अवसर पर मुझे बहुत खुशी हुई। बापू का जीवन और संदेश आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।” इसके साथ ही विदेश मंत्री ने दस्तावेज सौंपे जाने की तस्वीरें भी साझा की हैं।

https://x.com/DrSJaishankar/status/1903679357429715314?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1903679357429715314%7Ctwgr%5E8b45c0a08f5a43fcd9426a81df633071249c614e%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fphoenix-settlement-trust-gandhi-development-trust-handed-over-mahatma-gandhi-heritage-to-india-2025-03-23-1122131

दुनिया भर में प्रेरणा स्रोत हैं महात्मा गांधी

बता दें कि महात्मा गांधी का जीवन और उनके विचार आज भी पूरी दुनिया में प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका आदर्श सत्य, अहिंसा और सादगी का प्रतीक बना हुआ है। गांधीजी का योगदान सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में है। उनके संघर्ष और उनके विचारों ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि दुनियाभर में अहिंसक प्रतिरोध की अवधारणा को भी प्रसारित किया। दक्षिण अफ्रीका में स्थित फीनिक्स सेटलमेंट ट्रस्ट-गांधी डेवलपमेंट ट्रस्ट ने महात्मा गांधी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और कलाकृतियों को राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय को सौंपकर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इन दस्तावेजों और कलाकृतियों से गांधीजी के जीवन को और गहरे स्तर पर समझने का अवसर मिलेगा, और आने वाली पीढ़ियां इनसे प्रेरित हो सकेंगी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें