लखनऊ ने हैदराबाद को पांच विकेट से हराया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ 5 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले को 5 विकेट से अपने नाम कर लिया है। लखनऊ की टीम को इस मैच में जीत के लिए 191 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उन्होंने 16.1 ओवर्स में हासिल कर लिया।

आईपीएल 2025 के 7वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के बीच में खेला गया। इस मैच को लखनऊ की टीम ने 5 विकेट से अपने नाम करने के साथ सीजन में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें ट्रेविस हेड के बल्ले से 47 तो वहीं अनिकेत वर्मा ने 36 रनों की अहम पारी खेली। इस मैच में लखनऊ की टीम के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर का कमाल देखने को मिला जो 4 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम की तरफ से निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के बल्ले से बेहतरीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली जिसके दम पर उनकी टीम मुकाबले को एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही। निकोलस पूरन ने जहां 26 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली तो वहीं मार्श ने 52 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें