होमगार्ड के फिजिकल टेस्ट में बेहोश हुए लड़के की कुछ घंटों बाद मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खगड़िया में होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत
जान गंवाने वाले युवक के पिता ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय अस्पताल में उचित उपचार के अभाव में सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बेटे का इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।
ओडिशा के देवगढ़ जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक परीक्षा के दौरान बेहोश हुए 19 वर्षीय युवक की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान जिले के रीमल प्रखंड के बुडिडो गांव निवासी साहेबा देहुरी के रूप में हुई है। जान गंवाने वाले युवक के पिता प्रदीप देहुरी ने आरोप लगाया कि जिला मुख्यालय अस्पताल में उचित उपचार के अभाव में सुबह करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि बेटे का इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था।

परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा

उन्होंने यह भी दावा किया कि साहेबा थकावट के कारण बेहोश हो गया था, क्योंकि शारीरिक परीक्षा अत्यधिक गर्मी में ली जा रही थी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने युवक की मौत पर दुख व्यक्त किया और उसके परिजनों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

खगड़िया में होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के दौरान अभ्यर्थी की मौत

बता दें कि इसी महीने बिहार के खगड़िया में एक होमगार्ड अभ्यर्थी की मौत हो गई थी, जो होमगार्ड फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए जेएनकेटी स्टेडियम पहुंचा था। परीक्षा में दौड़ने के दौरान युवक गिर गया। आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के खारौवा गांव निवासी महेश्वर तांती के 31 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर ग्राउंड पर समय पर इलाज हो जाता तो उसकी जान बच जाती।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें