
बिहार में मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस दौरान विभिन्न विभागों के साथ प्रपोजल मंजूर करने के साथ प्रदेश के मंत्रियों की सैलरी और एलाउंस बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। आइए जानते हैं कि नए फैसले के बाद नीतीश के मंत्रियों को अब कितनी सैलरी मिलेगी।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रियों के वेतन और भत्ते में इजाफा किया गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में टोटल 27 एजेंडे पर मुहर लगाई गई है।
कितना हुआ इजाफा
- दैनिक भत्ता 3500 किया गया
- क्षेत्रीय भत्ता 70 हजार किया गया
- आतिथ्य भत्ता 29500 किया गया
- वेतन 50 हजार से 65 हजार हुआ
इन विभागों से जुड़े 27 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
बता दें कि नीतीश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे हुई। इसमें कृषि, नगर विकास और आवास विभाग, मद्य निषेध; उत्पाद एवं निबंधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वित्त विभाग, खान एवं भूतत्तव विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, उद्योग विभाग से जुड़े कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है।
Author: Red Max Media
Post Views: 155








