चिजुको किमुरा ने जीता मिशेलिन स्टार खिताब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पति ने भी जीता था मिशेलिन स्टार
जापान की 54 वर्षीय शेफ चिजुको किमुरा मिशेलिन स्टार जीतने वाली दुनिया की पहली महिला सुशी शेफ बन गई हैं। किमुरा के दिवंगत पति शुनेई किमुरा ने तीन साल पहले पेरिस में अपनी सुशी शुनेई रेस्टोरेंट के लिए मिशेलिन स्टार जीता था।

 

पति ने भी जीता था मिशेलिन स्टार

 

मिशेलिन स्टार जीतना किमुरा के पति शुनेई के लिए किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा दिन नहीं टिकी और जून 2022 में 65 साल की उम्र में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था।
अपने पति को याद करते हुए किमुरा ने कहा कि मैंने ये स्टार अपने पति की वजह से जीता है। उन्होंने कहा कि अगर शुनेई को कभी स्टार नहीं मिला होता, तो मुझे खुद स्टार पाने की इतनी इच्छा नहीं होती।
शेफ बनने का नहीं था लक्ष्य

बता दें, किमुरा ने कभी भी शेफ बनने का लक्ष्य नहीं रखा था। वो इस बिजनस में तब आईं, जब उनके पति ने दशकों तक फ्रांस में काम करने के बाद अपना खुद का रेस्टोरेंट खोलने का फैसला किया था।

उन्होंने बताया कि जब रेस्टोरेंट खोलने का फैसला लिया गया उस वक्त उसके पति पहले से ही बीमार थे। किमुरा ने कहा, “वो पहले से ही बीमार था और तभी मैंने उसकी मदद करना शुरू किया। मैं एक टूर गाइड के रूप में काम कर रही थी और कोविड के कारण नौकरी चली गई”।

किमुरा ने बताया कि उसने अपने पति से ही मछली काटना, चावल पकाना और रेस्टोरेंट चलाना सीखा था। फिर जब उसके पति की बीमारी बढ़ती गई तो किमुरा ने उसकी देखभाल भी की।

किमुरा ने पांच साल में ही हासिल किया अपना स्टार

 

अपने पति के निधन के बाद किमुरा ने रेस्टोरेंट की बागडोर संभाली और उन्होंने मास्टर सुशी शेफ ताकेशी मौरूका को काम पर रखकर अपनी टीम को और मजबूत किया। अपनी कड़ी मेहनत की वजह से अपने पति के निधन के तीन साल बाद किमुरा ने मिशेलिन स्टार वापस पा लिया।

आमतौर पर मास्टर सुशी शेफ बनने के लिए कम से कम 10 साल की अप्रेंटिसशिप की आवश्यकता होती है, लेकिन किमुरा को सिर्फ पांच साल में ही अपना स्टार मिल गया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें