राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजद विधायक रीतलाल यादव ने किया सरेंडर

रीतलाल यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनके साथ तीन अन्य आरोपियों ने सरेंडर किया है। रीतलाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रीतलाल के अलावा तीन अन्य आरोपियों ने भी सरेंडर किया है। रीतलाल के खिलाफ बिल्डर ने रंगदारी मांगे जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। सरेंडर के बाद कोर्ट ने रीतलाल यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जब रीतलाल यादव ने सरेंडर किया, तब कोर्ट में काफी संख्या ने समर्थकों की मौजूदगी थी।

रीतलाल यादव ने कहा “मेरी हत्या की साजिश रची जा रही है। मेरे विरोधियों को हत्या के लिए एके-47 उपलब्ध कराई गई, साजिश के तहत मुझे फंसाया गया। चुनाव को लेकर ये सब किया गया। मैं डरने वाला नहीं हूं। चुनाव हर हाल में लड़ूंगा। बेल के लिए बाद में याचिका दायर करूंगा। जेल से कोर्ट आने जाने के दौरान मेरी हत्या हो सकती है।”

11 अप्रैल को हुआ था हंगामा

11 अप्रैल के दिन बिहार पुलिस ने रीतलाल यादव को 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उनके खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे थे। हालांकि, पुलिस को रीतलाल कहीं नहीं मिले। इसके बाद उनकी पत्नी ने आरोप लगाए थे कि पुलिस एनकाउंटर करने के इरादे से आई थी। वहीं, रीतलाल ने सोशल मीडिया पर कहा था कि असली मकसद तो एके-47 जैसे हथियार रखकर उन्हें फंसाना था। मौजूदा विधायक के इस तरह फरार होने से बवाल मच गया था। अब रीतलाल ने कोर्ट में सरेंडर कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इनकम टैक्स से जुड़ सकता है मामला

छापेमारी के दौरान पुलिस को रीतलाल यादव के घर से 10 लाख कैश, ब्लैंक चेक और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिली थीं। इसके बाद पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग से संपर्क किया था, ताकि रीतलाल के खिलाफ केस को मजबूत बनाया जा सके। हालांकि, अब तक इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें