अमेरिकी शख्स ने किया प्लेन को हाइजैक करने का प्रयास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी शख्स ने किया प्लेन को हाइजैक करने का प्रयास
बेलीज में एक छोटे विमान को हाईजैक करने की नाकाम कोशिश की गई है। विमान को हाईजैक करने का प्रयास अमेरिकी नागरिक ने किया था। इस दौरान चाकू से पायलट और यात्रियों पर हमला भी किया गया।

बेलमोपन: बेलीज से बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छोटे विमान को हवा में एक अमेरिकी नागरिक ने चाकू के बल पर हाइजैक करने का प्रयास किया। लेकिन, इसी दौरान विमान में सवार एक अन्य यात्री ने हाईजैक की कोशिश करने वाले शख्स को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब बेलीज की ट्रॉपिक एयर का एक विमान कोरोजाल शहर से 14 यात्रियों के साथ उड़ान भर चुका था।

आरोपी की हुई पहचान

न्यूयॉर्क पोस्ट ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि चाकू से लैस एक अमेरिकी नागरिक ने विमान को हाईजैक करने के प्रयास में यात्रियों पर चाकू से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान विमान में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स के अनुसार, हमलावर की पहचान बाद में एक अमेरिकी नागरिक अकिनीला सावा टेलर के रूप में हुई।

शुरू की गई जांच

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस आयुक्त विलियम्स ने हस्तक्षेप करने वाले और टेलर को गोली मारने वाले यात्री की प्रशंसा की और उन्हें ‘हीरो’ कहा। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि टेलर विमान में चाकू कैसे ले आया। बेलीज के अधिकारियों ने घटना की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी दूतावास से संपर्क किया है।

एयरलाइंस कंपनी ने क्या कहा?

इस पूरी घटना को लेकर एयरलाइंस कंपनी के सीईओ मैक्सिमिलियन ग्रीफ ने कहा कि पायलट ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उसने विमान की सुरक्षित लैंडिंग के लिए कहा, यह आसान नहीं होता है। घायल यात्रियों और पायलट का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि घटना के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें