फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

20 साल के युवक ने की फायरिंग
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। फायरिंग के दौरान 6 लोग घायल भी हुए है। पुलिस ने गोलीबारी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर इस तरह घटनाएं होती रहती हैं। अब फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध फायरिंग की है। गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई  है और कम से कम 6 अन्य घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

20 साल के युवक ने की फायरिंग

फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान फीनिक्स इकनर के रूप में की गई है। इकनर की उम्र 20 साल है और ऐसी जानकारी है भी कि युवक के पिता पुलिस में हैं। पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार को भी बरामद कर लिया है।

बजने लगा अलार्म

गोलीबारी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी के कैम्पस में डर का माहौल दिखा। कुछ लोग परेशान और भावुक नजर आए। एक शख्स ने बताया कि गोली बारी के दौरान वह लाइब्रेरी में था। इसी दौरान अलार्म बजने लगे। अलार्म बजने के मतलब यह था कि यूनिवर्सिटी में कोई एक्टिव शूटर है।

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, परेशान दिखे लोग

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, परेशान दिखे लोग

 

‘यह भयानक घटना है’

गोलीबारी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में डर का माहौल दिखा। कुछ लोग परेशान और भावुक नजर आए। एक शख्स ने बकाया कि गोली बारी के दौरान वह लाइब्रेरी में था। इसी दौरान अलार्म बजने लगे। अलार्म बजने के मतलब यह था कि यूनिवर्सिटी में कोई एक्टिव शूटर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘यह एक भयानक घटना है, यह दुखद है कि इस तरह की घटनाएं होती हैं।’

फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी

Image Source : AP
फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी

 

कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द

यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी की इस घटना के बाद कक्षाएं और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन से जुड़े लोगों ने कहा कि लोग इस क्षेत्र से दूर रहें। आपातकालीन सहायता की आवश्यकता वाले लोगों को 911 पर कॉल करने या फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी पुलिस विभाग से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें