पाकिस्तान करने जा रहा है मिसाइल टेस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को भड़काऊ कदम उठाया है। पाकिस्तान अब मिसाइल टेस्ट करने जा रहा है।

पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत की ओर से कड़े कदम उठाए जाने के बाद पाकिस्तान ने मिसाइल परीक्षण करने का ऐलान कर दिया है।  पाकिस्तान के इस कदम पर भारतीय एजेंसियां पूरी नजर बनाए हुए हैं।

मिसाइल परीक्षण का नोटिफिकेशन जारी

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से कहा है, ‘पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए अधिसूचना जारी की है।’ सूत्रों ने यह भी कहा, ‘भारतीय एजेंसियां ​​सभी घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रख रही हैं।’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें