राष्ट्रपति ने 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति ने 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया। सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-I में वर्ष 2025 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कुल 71 लोगों को पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया, जिसमें 4 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। 71 लोगों की इस लिस्ट में सुशील मोदी और पंकज उधास को मरणोपरांत पद्म भूषण प्रदान किया गया।

किन-किन को मिला पद्म विभूषण

71 लोगों की लिस्ट में जिन 4 विभूतियों को पद्म विभूषण से सम्मीनित किया गया है। उनके नाम आप नीचे लिस्ट के माध्यम से देख सकते हैं।

  • एम. टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
  • डॉ. दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  • डॉ. लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)

पद्म भूषण अवॉर्ड से किन-किन को किया गया सम्मानित

कुल 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है, जिनके नाम आप नीचे दी गई सूची में देख सकते हैं।

  • नंदमुरी बालकृष्ण
  • विनोद कुमार धाम
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
  • शेखर कपूर
  • एस अजित कुमार
  • पंकज आर. पटेल
  • डॉ.जोस चाको पेरियाप्पुरम
  • डॉ. अरकलगुड अनंतरामैया सूर्या प्रकाश
  • श्रीजेश पी. आर.
  • पंकज केशुभाई उधास (मरणोपरांत)
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें