सोनू निगम ने बेंगलुरु विवाद पर मांगी माफी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनू निगम ने तीन दिन बाद विवादित बयान पर मांगी माफी
Sonu Nigam किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में वह बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर विवादों में आ गए थे। कन्नड़ समुदाय के लोगों ने उनकी बुरी तरह आलोचना हुई थी साथ ही FIR भी दर्ज हो गया था। अब तीन दिन बाद उन्होंने कन्नड़ समुदाय से माफी मांगते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सोनू निगम ने कुछ समय पहले बेंगलुरु के कॉन्सर्ट में एक बयान दिया था कि कुछ लोग उन्हें कन्नड़ में गाना गाने के लिए मजबूर कर रहे थे जिसके बाद उन्होंने उनकी तुलना पहलगाम के आंतकियों से कर दी थी और यह मुद्दा इतना गरमाया कि सिंगर के खिलाफ FIR तक दर्ज हो गई थी। 

कन्नड़ समुदाय के लोगों ने सोनू निगम की खूब आलोचना की थी। बाद में एफआईआर दर्ज होने के बाद सिंगर ने सफाई दी थी और कहा था कि वे लड़के उन्हें धमका रहे थे कि वे कन्नड़ में गाना गाए। मामला थमा नहीं तो आखिरकार सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए माफी मांग ली है। 

अहंकार के सामने झुके सोनू निगम

सोमवार की शाम को सोनू निगम ने एक पोस्ट के जरिए आखिरकार कर्नाटक के लोगों से माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि उनके अंहकार से बढ़कर कर्नाटक है। उन्होंने अपने हालिया पोस्ट में कहा, “सॉरी कर्नाटक। मेरा प्यार आपके लिए मेरे अहंकार से बढ़कर है। आपको हमेशा प्यार करता हूं।”

 

 

सोनू निगम ने दी थी सफाई

बॉलीवुड सिंगर ने एक और पोस्ट में अपने बयान के बारे में सफाई दी थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा भाषा, संस्कृति, संगीत और राज्यों व लोगों को प्यार देने में पीछे नहीं रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह कन्नड़ गानों का भी सम्मान करते हैं, लेकिन 51 साल की उम्र में वह छोटे बच्चे से बेइज्जती नहीं सहेंगे, जो भाषा के चलते उन्हें हजारों लोगं के सामने धमका रहा हो। 

सोनू निगम का विवादित बयान

हाल ही में सोनू निगम ने बेंगलुरु में म्यूजिक शो किया जहां एक लड़के ने उनसे कन्नड़ में गाना गाने की जिद्द की। यह देख सिंगर ने कॉन्सर्ट में कहा था, “मुझे बुरा लगा जब एक छोटा लड़का मुझसे बार-बार कन्नड़ गाना गाने की जिद कर रहा था। यही बर्ताव है जो पहलगाम जैसी घटनाओं की जड़ में होता है। देख लो, सामने कौन खड़ा है।” अब इस वजह से कर्नाटक में सोनू निगम की खूब आलोचना हो रही थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें