LoC पर पाकिस्तानी गोलीबारी एक जवान बलिदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा के पलवल के रहने वाले थे दिनेश कुमार
जम्मू- कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण सेना का एक जवान बलिदान हो गया। हरियाणा के पलवल के रहने वाले दिनेश कुमार नियंत्रण रेखा (LoC) पर बलिदान हुए। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव (India Pakistan Tension) को देखते हुए सांबा जिला प्रशासन ने सीमावर्ती गांवों को खाली कराकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में सेना का एक जवान बलिदान हो गया। जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में तैनात जवान दिनेश कुमार बलिदान हो गया।

दिनेश कुमार हरियाणा के पलवाल क्षेत्र के रहने वाले है। पाक सेना की गोलाबारी में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में लाया गया यहां पर जवान बलिदान हो गया। वीरवार को बलिदान जवान का पार्थिव शरीर हरियाणा के पलवल के लिए रवाना किया जाएगा।

 

प्रशासन ने सीमवर्ती गांवो को कराया खाली

भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे तनाव को लेकर बुधवार शाम को जिला प्रशासन सांबा ने जिले डिच के आगे सभी गांवों को खाली करवाकर सभी को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। प्रशासन ने शाम को चार बजे के करीब एलान करते हुए सभी गांव वासियों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा।

प्रशासन की ओर से सीमावर्ती गांव बैनग्लाड, फकीरा चक, सदोह, चक सदा, चक दुलमा, सधवाल, जराई, मंगूचक, दोलियां, चचवाल, चिल्ल्यारी, खोड़ा, रिगाल, सुचेतगढ़, कुल्लियां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें