दिल्ली में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम रेखा गुप्ता
पाकिस्तान से तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी खास सर्तकता बरती जा रही है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने मौजूदा हालात को देखते हुए सभी अधिकारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। बता दें कि पाकिस्तान से तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी में भी खास सर्तकता बरती जा रही है। दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कुछ देर के लिए ब्लैक आउट किया गया। इंडिया गेट की लाइटें भी बंद कर दी गईं। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई।

delhi govt order leave cancel

दिल्ली सरकार का आदेश

 

हाई अलर्ट पर हरियाणा, अस्पतालों में 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश

सरकार का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है। ऐसे में हरियाणा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। गुरुग्राम में भी डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।

पाकिस्तान ने जैसलमेर पर किया हमला

वहीं, आपको बता दें कि पाकिस्तान ने जैसलमेर में मिसाइल हमला किया है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार मिसाइलें दागी जा रही हैं। कई ड्रोन हमले भी किए गए हैं। भारत का एयर डिफेंस सिस्टम सभी हमलों को नाकाम कर रहा है। अब तक 70 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन ध्वस्त किए जा चुके हैं। पाकिस्तानी हमले के बाद पूरे शहर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। जैसलमेर में हमले के बाद बीकानेर और जोधपुर में भी ब्लैक आउट कर दिया गया है। ब्लैक आउट में पूरे शहर की बिजली काट दी जाती है। साथ ही लोगों को पहले ही ट्रेनिंग दी जा चुकी है कि ऐसे ब्लैक आउट के समय किसी भी तरह की रोशनी न जलाएं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें