भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अब्दाली मिसाइल

भारतीय सेना ने जैसलमेर में अब्दाली मिसाइल को किया ढेर कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान द्वारा 9 और 10 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कई मिसाइल हमले किए। हालांकि इन मिसाइलों को भारतीय डिफेंस सिस्टम में बर्बाद कर दिया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच 9 और 10 मई की रात पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल से भारत पर हमले किए। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हमलों को नाकाम कर दिया है। ऐसे में पाकिस्तान की एक और मिसाइल का नाम सामने आ रहा है जिसे भारतीय सेना ने हवा में ही मार गिराया है। दरअसल अब्दाली मिसाइल को जैसलमेर में भारतीय सेना ने मार गिराया है। बता दें कि इस मिसाइल की रेंज करीब 450 किमी है। पाकिस्तान द्वारा किया गया यह मिसाइल हमला दिखाता है कि पाकिस्तान अपनी ताकत को दिखाना चाह रहा है।

भारत को उकसाना चाह रहा पाकिस्तान

बता दें कि इस मिसाइल हमले के साथ ही पाकिस्तान भारत को उकसाना चाह रहा है। बता दें कि अब्दाली एक बैलेस्टिक मिसाइल है। पाकिस्तान को ये लगता है कि उसके उकसावे में आकर भारत बैलेस्टिक मिसाइल से हमले करेगा। हालांकि पाकिस्तान यह भूल जाता है कि हमारे पास उससे भी अधिक काम के और उन्नत किस्म के हथियार हैं। भारत संयम से काम लेना जानता है। बता दें कि अब्दाली मिसाइल एक विपन सिस्टम यानी हथियार प्रणाली है। यह सतह से सतह मार करने वाली मिसाइल है। पाकिस्तान ने इस टेस्ट को एक्सरसाइज इंडस नाम दिया है।

450 किमी है अब्दाली की रेंज

बता दें कि इस मिसाइल की रेंज 450 किमी है। अब्दाली मिसाइल को ही हत्फ 2 के नाम से भी जाना जाता है। इस मिसाइल को पाकिस्तान के अंतरिक्ष अनुसंधान आयोग ने बनाया है। यह एक शॉर्ट रेंज की मिसाइल है। अब्दाली बैलेस्टिक मिसाइल हत्फ 1 का एडवांस वर्जन है। पाकिस्तान इस मिसाइल को लेकर दावा करता है कि अब्दाली मिसाइल अत्याधुनिक नेविगेशन सिस्टम से लैस है। इसलिए यह सटीक निशाना लगाने में सक्षम है। हालांकि यह न्यूक्लियर वॉरहेड ले जाने में सक्षण नहीं है। हालांकि यह मिसाइल पारंपरिक विस्फोटकों के साथ सैन्य ठिकानों, रसद ठिकानों या किसी स्थान को निशाना बना सकती है। लेकिन इसे भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम में हवा में ही मार गिराया है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें