दिल्ली के बाद एम्स भुवनेश्वर ने लिया छुट्टी-रद्द का फैसला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एम्स भुवनेश्वर

देश में मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए अब एम्स भुवनेश्वर ने भी सभी कर्मचारियों की सभी तरह की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), भुवनेश्वर ने देश में मौजूदा तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए सभी कर्मचारियों की सभी तरह की छुट्टियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसमें पहले से स्वीकृत अवकाश और स्टेशन छोड़ने की छुट्टियां भी शामिल हैं। संस्थान ने छुट्टी पर गए सभी संकाय सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को तुरंत ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया है।

इससे पहले एम्स दिल्ली ने डॉक्टर, नर्स, कर्मचारी और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी। यह आदेश स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर 9 मई 2025 को जारी किया गया। आदेश के अनुसार, किसी भी प्रकार की छुट्टी को मंजूरी नहीं दी जाएगी, सिवाय चिकित्सा आधार के। यह नियम अगले आदेश तक लागू रहेगा।

अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा

इसके अलावा सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया जैसे प्रमुख अस्पतालों में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को देशभर के अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी मेडिकल इमरजेंसी रेस्पॉन्स सिस्टम पूरी तरह से क्रियाशील रहनी चाहिए।

ड्यूटी पर लौटने के निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए सभी प्रकार की छुट्टी कैंसिल कर दी गई हैं, जिसमें स्टेशन छुट्टी भी शामिल हैं, केवल चिकित्सीय कारणों पर ही छुट्टी दी जाएगी। पहले से स्वीकृत छुट्टियां रद्द मानी जाएंगी और जो अधिकारी पहले से छुट्टी पर हैं, उन्हें तुरंत ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया जाता है। इसके बाद AIIMS ट्रॉमा सेंटर, सफदरजंग और राम मनोहर लोहिया अस्पताल की प्रशासनिक इकाइयों ने भी यही आदेश जारी किए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें