पीएम शहबाज शरीफ की बात नहीं मान रही आर्मी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम शहबाज शरीफ की बात नहीं मान रही आर्मी

पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। आज शाम ही युद्धविराम की घोषणा की गई थी। इसके कुछ घंटे बाद ही पाक आर्मी ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी। भारत की सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन भी देख गए।

पाकिस्तान कितना बड़ा बेशर्म देश है? इसका सबूत उसने एक बार फिर दे दिया है। दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम के समझौते के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आया है। पाकिस्तान ने अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बात तक नहीं मानी है।

पाकिस्तान ने खुद आगे आकर भारत से की बात

शनिवार दोपहर पाकिस्तान ने खुद आगे से आकर भारत से बात करने की कोशिश की। पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स (DGMO) ने भारत के डीजीएमओ से युद्धविराम के लिए बात की थी। भारत ने दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम का ऐलान भी कर दिया था।

युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद कश्मीर में फायरिंग

युद्धविराम के समझौते के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग करना शुरू कर दिया। श्रीनगर, गांदरबल में कई धमाकों की आवाज भी सुनी गई हैं। राजस्थान और गुजरात के इलाकों में भी पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं।

विरोधियों को हटाकर असीम मुनीर ने मजबूत की अपनी स्थिति

जनरल असीम मुनीर, जो नवंबर 2022 से पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष हैं। उन्होंने सेना पर अपनी पकड़ मजबूत की है। उन्होंने अपने विरोधियों को हटाकर वफादार अधिकारियों को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हुई। इसके चलते पाक के सेनाध्यक्ष असीम मुनीर पीएम शहबाज शरीफ के फैसलों और उनकी बात तक को नहीं मानते हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें