
KGF Chapter 3 यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म केजीएफ फ्रेंचाइजी हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। क्राइम थ्रिलर के तौर पर केजीएफ की तीसरी किस्त का सभी फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के मेकर्स ने इस मूवी की तीसरी किस्त को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है।
लौट रहा है रॉकी भाई
कोलार गोल्ड फील्ड यानी केजीएफ में अभिनेता यश ने रॉकी भाई की भूमिका अदा किया है, जो फैंस को बहुत पसंद आया। इसके बाद से यश को रॉकी भाई के दूसरे नाम से भी लोकप्रियता मिलने लगी। अब लगता है कि जल्द ही रॉकी भाई की वापसी बड़े पर्दे पर होने वाली है। जिसका हिंट फिल्म के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए लेटेस्ट पोस्ट के जरिए समझ सकते हैं।
होम्बले फिल्म्स के इस वीडियो के बाद ये कयास तेज हो गए हैं कि निर्माताओं ने केजीएफ 3 को लेकर फैंस को हिंट दिया है। हालांकि, इसमें फिल्म की तीसरी किस्त की अनाउंसमेंट के तौर नहीं देखा जा रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस वीडियो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।
कब तक रिलीज होगी केजीएफ 3
2022 में केजीएफ चैप्टर 2 को रिलीज किया गया था। फिल्म के एंड में तीसरा पार्ट आने की पुष्टि भी की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ दिन पहले ये जानकारी सामने आई थी कि 2027 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी हैं।








