तुर्किए और अज़रबैजान नहीं भेजे जाएंगे भारतीय पर्यटक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के विदर्भ के सचिव राजू अकोलकर

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के विदर्भ के सचिव राजू अकोलकर ने कहा कि भारतीय पर्यटकों को तुर्किए और अजरबैजान नहीं भेजा जाएगा।

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने फैसला किया है कि तुर्की और अजरबैजान में किसी भी भारतीय पर्यटक को अब नहीं जाने दिया जाएगा। संगठन ने फैसला किया है कि पाकिस्तान को समर्थन करने वाले तुर्की को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के विदर्भ के सचिव राजू अकोलकर ने बताया कि भविष्य में पर्यटकों को इन देशों में पर्यटन के लिए नहीं भेजेंगे। पिछले वर्ष 3,30,000 लोग तुर्किए गए थे। वहीं अजरबेजान लगभग ढाई लाख पर्यटक भारत से गए थे। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़ सकता था।

तुर्किए और अजरबैजान ने दिया था पाकिस्तान का साथ

बता दें कि पिछले दिनों पाकिस्तान की सेनाओं ने भारत पर हमला किया था। भारत ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके कई सैन्य ठिकानों ध्वस्त कर दिए। इस लड़ाई में तुर्किए और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया था।

तुर्किए और अजरबैजान का किया जा रहा बॉयकाट

राजू अकोलकर ने बताया कि भारतीय पर्यटकों ने इन दोनों देशों का बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। सैकड़ों भारतीय यात्रियों ने तुर्किए और अजरबैजान जाने की योजना रद्द कर दी है। अधिकांश बुकिंग रद्द होती जा रही हैं। राजू अकोलकर ने बताया कि ट्रैवल एजेंट पर्यटकों को दूसरे विकल्प दे रहे हैं। ग्रीस , थाईलैंड या अन्य देशों का जाने का विकल्प दिया जा रहा है। साथ ही साथ अन्य देशों का भी विकल्प पर्यटकों के सामने रखा जा रहा है। इन दोनों देशों के लिए बुकिंग रद्द की जा रही है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *