
आज पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां एपिसोड टेलिकास्ट होने वाला है। इस एपिसोड में पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर से लेकर भारतीय सेना और भारतीय डेलिगेशन के बारे में जिक्र कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी प्रमोट कर सकते हैं।
भारत द्वारा 7 मई को पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122वां एपिसोड आज टेलिकास्ट होगा।
इस कार्यक्रम में किन चीजों का होगा जिक्र?
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर, भारतीय सेना और पाकिस्तान के झूठ पर बात कर सकते हैं। इसके साथ ही, भारत द्वारा 33 देशों में भेजे गए भारतीय डेलिगेशन को लेकर भी पीएम मोदी जानकारी दे सकते हैं।
पीएम मोदी हर एपिसोड की तरह इस एपिसोड में एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी जिक्र कर सकते हैं। दरअसल, 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर इस अभियान को एक साल पूरे हो रहे हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 60








