तेजस्वी यादव ने बेटे के जन्म की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेजस्वी यादव ने बेटे के जन्म की दी जानकारी।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह बेटा होने की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने मंगलवार की सुबह एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए बेटा होने की जानकारी दी। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मंगलवार को लिखा, “गुड मॉर्निंग! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ! हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!” तेजस्वी यादव ने अस्पताल से अपने बेटे की एक तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी की एक बेटी भी है। बेटी का नाम कात्यायनी है।

राजश्री और तेजस्वी की दूसरी संतान

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे बिहार की राजनीति का प्रमुख चेहरा हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। तेजस्वी यादव ने अपनी दोस्त रेचल गोडिन्हो से प्रेम विवाद किया था। हालांकि बाद में रेचल गोडिन्हो ने अपना नाम राजश्री यादव रख लिया। राजश्री यादव हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती हैं और बचपन से ही दिल्ली में रह रही थीं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम खुद लालू प्रसाद याजव ने कात्यायनी रखा है। वहीं अब तेजस्वी यादव के बेटे के जन्म के बाद से परिवार में खुशी का माहौल है।

तेज प्रताप यादव को लेकर चल रहा विवाद

वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप को लेकर उठा विवाद भी चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में तेज प्रताप यादव की तस्वीर एक लड़की के साथ सामने आने के बाद से लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। इसके अलावा लालू ने परिवार से भी तेज प्रताप यादव का किनारा कर लिया। हालांकि तेज प्रताप यादव की शादी बिहार के पूर्व सीएम दारोगा राय की बेटी ऐश्वर्या राय से हुई थी। फिलहाल ऐश्वर्या राय और तेज प्रताप के बीच विवाद के बाद अब दोनों अलग रह रहे हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें