महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है।
मुंबई ठाणे रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वर्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं बिहार में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी-हरियाणा पंजाब में आंधी-तूफान की संभावना है।
देश में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। मुंबई में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। इस बार महाराष्ट्र में मानसून जल्दी आ गया है। मई के महीने में ही बारिश का 107 साल का रिकॉर्ड टूटता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। 

महाराष्ट्र में वर्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। पुलिस के अनुसार, बिजली गिरने से मुंबई में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य डूब गया। आगे जानिए अन्य राज्यों का हाल।
वहीं दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का भी  अनुमान जताया है। ये हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बताया जा रहा है उमस बनी रहेगी।
यूपी के मौसम की अगर बात करें तो उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर लू की संभावना है, वहीं आने वाले दिनों में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम क्षेत्र के आधार पर अलग रहेगा।  वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश (जैसे मेरठ, आगरा) में लू की स्थिति बनी रहेगी, अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं कई जिलों में आंधी-तूफान का अनुमान है

राजस्थान में गर्मी और लू का अनुमान

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की संभावना है। बीकानेर,जैसलमेर, बाड़मेर में तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और धूल भरी आंधी की संभावना है। 

इन राज्यों में आंधी-तूफान का अनुमान

IMD ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, कर्नाटक के लिए आज भी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है। 

बिहार में बारिश का अलर्ट

बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना है। राज्य के 20 जिलों के लिए ऑरेंज और 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट शामिल है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें