पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को लगा तगड़ा झटका
राउज एवेन्यू अदालत ने मकोका मामले में पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश दिग विजय सिंह ने जमानत देने के लिए पर्याप्त आधार न होने की बात कही। जबरन वसूली मामले में जमानत मिलने के बाद बाल्यान को दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में गिरफ्तार किया था। अदालत ने मकोका मामले में बाल्यान की दूसरी जमानत याचिका खारिज की है।
मकोका कानून के तहत दर्ज एक मामले में राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने पूर्व आप विधायक नरेश बाल्यान की जमानत याचिका खारिज कर दिया। 

विशेष न्यायाधीश दिग विजय सिंह ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि राहत देने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। मकोका मामले में बाल्यान की यह दूसरी जमानत याचिका अदालत ने खारिज की है। 

बताया गया कि बाल्यान को जबरन वसूली मामले में चार दिसंबर 2024 को ट्रायल कोर्ट से जमानत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने मकोका मामले में गिरफ्तार किया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें