हरियाणा पुलिस का बड़ा खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्योति मल्होत्रा
हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनपर पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने का आरोप है। ऐसे में हरियाणा पुलिस ने ज्योति के डिजिटल उपकरणों की जांच की है, जिससे पता चला है कि ज्योति को पता था कि वह आईएसआई एजेंट्स के साथ संपर्क में थी।

हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पूरी तरह से पता था कि वे जिन पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में थीं, वे पाकिस्तान की कुख्यात जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने कोई डर या झिझक नहीं दिखाई। यह खुलासा हरियाणा पुलिस ने किया है। बता दें कि भारत की जासूसी करने के आरोप में फिलहाल ज्योति मल्होत्रा पुलिस की गिरफ्त में हैं। ऐसे में जब उनके मोबाइल फोन्स या लैपटॉप की जब फॉरेंसिक जांच की गई तो ये बात सामने आई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें