स्पेसएक्स के रॉकेट स्टारशिप का प्रक्षेपण असफल रहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंतरिक्ष यान टूटकर फट गया
स्पेसएक्स के स्टारशिप कार्यक्रम को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। स्टारशिप की नौंवी टेस्‍ट फ्लाइट भी फेल हो गई है। इस विफलता के बावजूद एलवन मस्क ने आगे और प्रक्षेपण करने की बात कही है।

एक के बाद एक लगातार 2 विस्फोटों के बाद ‘स्पेसएक्स’ के विशाल रॉकेट ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया गया जो असफल रहा। अमेरिका की निजी वांतरिक्ष और अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने मंगलवार शाम को ‘स्टारशिप’ का फिर से प्रक्षेपण किया था लेकिन यान नियंत्रण से बाहर हो गया और टूटकर बिखर गया।

अंतरिक्ष यान टूटकर फट गया

टेक्सास के दक्षिणी सिरे पर ‘स्पेसएक्स’ के प्रक्षेपण स्थल ‘स्टारबेस’ से 123 मीटर लंबे रॉकेट ने अपनी नौवीं ‘प्रायोगिक’ उड़ान भरी थी। इस प्रयोग के बाद कई नकली उपग्रहों को छोड़ने की उम्मीद की थी, लेकिन यान का दरवाजा पूरी तरह से नहीं खुल सका और परीक्षण विफल हो गया। इसके बाद यान अंतरिक्ष में घूमते हुए अनियंत्रित होकर हिंद महासागर में गिरकर नष्ट हो गया। ‘स्पेसएक्स’ ने बाद में पुष्टि की कि अंतरिक्ष यान टूटकर फट गया। कंपनी ने एक ऑनलाइन बयान में कहा, ‘‘टीम डेटा की समीक्षा करना जारी रखेगी और अगले परीक्षण की दिशा में काम करेंगी।’’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें