योग दिवस पर आंध्र प्रदेश तोड़ेगा गुजरात का रिकॉर्ड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

2.5 लाख लोगों के योग के साथ नया रिकार्ड बनाएगा।
आंध्रप्रदेश इस वर्ष योग दिवस पर विशाखापत्तनम में 2.5 लाख लोगों के साथ योग का नया रिकॉर्ड बनाएगा जिससे गुजरात का 1.46 लाख लोगों का रिकॉर्ड टूटेगा। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री नायडु और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। राज्य का लक्ष्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आंध्रप्रदेश को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित करना है।
इस साल 21 जून को विश्व योग दिवस पर आंध्रप्रदेश एक ही स्थान पर 2.5 लाख लोगों के योग के साथ नया रिकार्ड बनाएगा। इसके साथ गुजरात के सूरत में 2023 में बना 1.46 लाख लोगों के एक साथ योग करने का रिकार्ड टूट जाएगा। विशाखापट्टनम में आयोजित योग दिवस के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद रहेंगे। 

आंध्रप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री वाई सत्या कुमार के अनुसार विशाखापट्टनम में 26.5 किलोमीटर लंबे समुद्र तट पर सामूहिक योग का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडु और अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। 

इसके साथ ही लगभग पांच करोड़ की जनसंख्या वाले आंध्रप्रदेश में विभिन्न स्थानों पर कुल दो करोड़ लोगों को योग में हिस्सा लेने का लक्ष्य रखा गया है, जो किसी भी राज्य में एक दिन योग करने वालों का भी रिकार्ड होगा।

सत्या कुमार के अनुसार योग दिवस को इतने बड़े पैमाने पर मनाने के पीछे उद्देश्य राज्य की जनता को योग के प्रति जागरूक करने के साथ ही आंध्रप्रदेश को मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित करने की भी है। ध्यान देने की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी सरकार की पहल के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को विश्व योग दिवस घोषित किया था।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें