म‍ीरजापुर में वज्रपात और आंधी तूफान की संभावना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
मीरजापुर में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। आपदा विशेषज्ञ अजय कुमार सिंह ने सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानकारी दी है। सचेत और दामिनी एप के माध्यम से मौसम की जानकारी प्राप्त करने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
 आंधी तूफान और खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने व वज्रपात के घटनाओं की संभावना काफी बढ़ जाती हैं। इसके चलते जन-पशु हानि, मकान क्षति और व्यक्ति के घायल होने की घटनाएं होती हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर आपदा विशेषज्ञ व अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व अजय कुमार सिंह ने जानकारी दिया। साथ ही सावधानियां बरतने को कहा। 

आकाशीय विद्युत होने पर बरतें सावधानी
  • पक्के मकान की शरण में चले जाएं।
  • खिड़की, दरवाजा एवं बरामदा से दूर रहें।
  • पेड़, मोबाइल टावर, बिजली के खंभों, कच्चे मकान, तालाब, जलाशय से दूरी बना कर रखें।
  • खराब मौसम में बच्चों को बाहर न खेलने दें। लोहे की खिड़की, दरवाजे व हैंडपंप आदि न छुएं।
  • खुले खेत में फंसने पर दोनों कान बंद कर पैरों को सटा लें तथा घुटनों का टेक लेकर उकड़ू बैठ जाएं।
वर्षा, आंधी तूफान, आकाशीय बिजली एवं बदलते मौसम का सटीक पूर्वानुमान सचेत एप एवं दामिनी एप मिलेगा। इससे शासन, स्वयंसेवक तथा जागरुक लोगों द्वारा पूर्व चेतावनियों एवं अलर्ट को आम जनमानस तक समय से पहुचांकर आपदा से होने वाली क्षति को कम कर सकते हैं। 

आकाशीय विद्युत के परिप्रेक्ष्य में बरतें सावधानी
  • पेड़ के नीचे नहीं खड़े हों।
  • दीवार के सहारे टेक न लगाएं
  • धातु युक्त नल एवं फ्रिज को नहीं छुएं।
  • धातु से बने छाता का प्रयोग नहीं करें।
  • घरों में चलने वाले विद्युत उपकरणों को प्लग से अलग कर दें।
  • खुल वाहनों में सवारी न करें, बचाव के लिए जमीन पर न लेट जाएं। तैराकी या नौकायन न करें।
आंधी तूफान के दौरान बरतें सावधानी
  • टिन की छत, होर्डिंग, क्षतिग्रस्त मकान, पेड़, बिजली के खंभे एवं मोबाइल टावर से दूर रहें।
  • घर के बाहर या छत पर रखी हुई भारी वस्तुएं उड़ सकती हैं, इसलिएं बांधकर रख दें।
  • यात्रा कर रहे हैं तो सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाएं।
आंधी तूफान के दौरान सावधानियों के लिए ये न करें
  • धारदार एवं नुकीली वस्तुओं को खुले में नहीं रखें।
  • धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करें एवं पेड़ की शरण में न जाएं।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें