छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सल मुक्त, केंद्र का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सल मुक्त, केंद्र का ऐलान

छत्तीसगढ़ के जिस बस्तर को कभी लाल आतंक के गढ़ के रूप में जाना जाता था, वहां अब माओवादियों का नाम-ओ-निशान मिट चुका है। नक्सलवाद की छाया से धीरे-धीरे मुक्त हो रहा यह क्षेत्र अब विकास और शांति की नई राह पर अग्रसर है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को नक्सल प्रभावित जिलों की लिस्ट से हटा दिया गया है। इसे कभी लाल आतंक के गढ़ के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यहां से माओवादियों का नाम-ओ-निशान मिट चुका है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर जिला को LWE की लिस्ट से हटाकर लेगसी डिस्ट्रिक्ट की लिस्ट में डालने का फैसला लिया है। बस्तर के कलेक्टर हरीश. एस ने इसकी पुष्टि की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

One response to “छत्तीसगढ़ का बस्तर नक्सल मुक्त, केंद्र का ऐलान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें