प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रसिद्ध उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल

मनीष सिसोदिया ने नितिन कोहली का पार्टी में स्वागत करते हुए इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने कहा, यह खुशी की बात है कि पंजाब के उद्योगपति आप सरकार में विश्वास रखते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उद्योगपति नितिन कोहली गुरुवार को पंजाब के जालंधर जिले में पार्टी के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए। कोहली के पार्टी में शामिल होने के बाद उन्हें विधायक रमन अरोड़ा की जगह जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का हलका प्रभारी बना दिया गया। वह वहां पर दफ्तर खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे।

आप के पंजाब प्रभारी सिसोदिया ने कोहली का पार्टी में स्वागत करते हुए इस संबंध में घोषणा की। उन्होंने जालंधर में संवाददाताओं से कहा कि यह खुशी की बात है कि पंजाब के उद्योगपति आप सरकार में विश्वास रखते हुए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

रमन अरोड़ा को लेकर क्या बोले सिसोदिया?

अरोड़ा को पिछले सप्ताह पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने जालंधर नगर निगम के एक अधिकारी के साथ मिलीभगत करके भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अरोड़ा की गिरफ्तारी का उल्लेख करते हुए सिसोदिया ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी विधायक ने लोगों का विश्वास तोड़ा है, जिन्होंने उन्हें 2022 में जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से जीत सुनिश्चित करके विधानसभा में भेजा था। उन्होंने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी है, जो भ्रष्ट आचरण में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ती।

 

 

सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार की नीति है कि जो भी गलत काम करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जब राज्य सरकार को पता चला कि अरोड़ा गलतियां कर रहे हैं और वह लोगों का भरोसा तोड़ रहे हैं, तो सरकार ने उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और एक बार भी यह नहीं सोचा कि वह पार्टी के विधायक हैं।

‘जो भी पंजाब के लोगों के साथ गलत करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे’

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा, ‘‘जो भी पंजाब के लोगों के साथ गलत करेगा, उसे परिणाम भुगतने होंगे।’’ उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस और सतर्कता ब्यूरो को गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी छूट दी गई है। सिसोदिया ने कहा कि आप सरकार भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस अवसर पर आप की पंजाब इकाई के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी मौजूद थे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें