अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का किया मूल्यांकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद अब अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में डर की भावना है। इसे लेकर अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का मूल्यांकन किया।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के पर्यटन में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस बीच अब अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। ऐसे में यात्रियों और श्रद्धालुओं के मन में पहलगाम हमले के बाद से ही डर बैठा हुआ है। इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार अमरनाथ तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने सुरक्षा बलों को अत्यधिक सतर्कता बरतने और वार्षिक तीर्थयात्रा को निर्बाध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया। शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए गुरुवार रात यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बात कही।

अमरनाथ यात्रा पर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का मूल्यांकन किया। अत्यंत सतर्कता बनाए रखने और पवित्र यात्रा को निर्बाध रूप से पूरा करने का निर्देश दिया।” शाह ने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन तीर्थयात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। अधिकारियों ने बताया कि शाह कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार शाम को यहां पहुंचे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह केंद्र शासित प्रदेश की उनकी पहली यात्रा है।

अमरनाथ यात्रा और सुरक्षा के इंतजाम

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्र ने अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 581 कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है, जिनमें करीब 42,000 जमीनी कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 424 कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश भेजा जा रहा है, जबकि बाकी कंपनियों को, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू-कश्मीर में गई करीब 80 कंपनियां शामिल हैं, तीर्थयात्रा मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए “स्थानांतरित” किया जाएगा।

कब से कब तक होगी अमरनाथ यात्रा?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस साल अमरनाथ यात्रा टाइट हाई सिक्योरिटी में होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा 2025, 03 जुलाई से शुरू हो रही है, जो 09 अगस्त को समाप्त होगी। इस बार अमरनाथ यात्रा की कुल अवधि 38 दिनों की होगी। 2024 में अमरनाथ यात्रा 52 दिनों तक चली थी। अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार बताया कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद इस साल वार्षिक अमरनाथ यात्रा का आयोजन एक “चुनौती” होगी, लेकिन यात्रा के सुचारु संचालन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें