IT कंपनी ने कुत्ते को बना दिया कंपनी का CHO

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

IT कंपनी ने कुत्ते को बना दिया कंपनी का CHO
हैदराबाद की एक रोबोटिक्स स्टार्टअप कंपनी ने अपने ऑफिस में खुशहाल माहौल बनाने के लिए एक अनोखा फैसला लिया है। कंपनी ने डेनवर नामक एक गोल्डन रिट्रीवर कुत्ते को चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) नियुक्त किया है। कंपनी के को-फाउंडर राहुल अरेपाका ने लिंक्डइन पर यह जानकारी दी जिसके बाद लोगों ने इस पहल की खूब सराहना की। अब यह ऑफिस पेट-फ्रेंडली हो गया है।
हैदराबाद के एक रॉबॉट‍िक्‍स स्‍टार्टअप से जुड़ी हैरान करने वाली घटना सामने आई है। आजकल कंपनियों से जुड़ी टॉक्सिक माहौल की खबरें खूब सामने आती है। इस बीच एक स्‍टार्टअप ने अपने ऑफिस में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए एक फैसला लिया है। हैदराबाद स्थित रॉबॉट‍िक्‍स स्टार्टअप ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा। 

हैदराबाद स्थित रोबोटिक्स स्टार्टअप ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है, अपनी तकनीक के लिए नहीं। बल्कि ऑफिस में हुई एक नई भर्ती को लेकर। बता दें कि डेनवर नामक एक गोल्डन रिट्रीवर को कंपनी का चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर (CHO) नियुक्त किया गया है। 

लिंक्डइन पोस्ट के जरिए दी जानकारी

Harvesting Robotics नाम की कंपनी के को- फाउंडर राहुल अरेपाका ने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए अपने नए टीम के सदस्य के बारे में जानकारी दी। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, सभी इस डॉग से काफी खुश हुए।

राहुल अरेपाका ने अपने पोस्ट में लिखा, हमारे सबसे नए कर्मचारी डेनवर को चीफ हैप्पीनेस ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। आगे कहा गया, वह कुछ बोलता नहीं, उसे कोई परवाह नहीं, बस आता है और लोगों का दिल जीत लेता है और पूरे ऑफिस में एक सकारात्मक एनर्जी बनाए रहता है। 

‘हमारा ऑफिस पेट- फ्रेंडली हो गया है’

इस पोस्ट पर 12,000 से ज्यादा लाइक और कई लोगों के रिएक्शन सामने आए हैं, जिनमें से कई ने स्टार्टअप की  और डेनवर के इस व्यवहार की प्रशंसा की है। अरेपाका ने कहा, ‘अब हमारा ऑफिस पेट- फ्रेंडली हो चुका है। डेनवर को ऑफिस में लाना सबसे अच्छा निर्णय है। उन्होंने आगे कहा कि डेनवर को ‘कंपनी में सबसे अच्छी सुविधाएं प्राप्त हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें