
गूगल के Pixel 10 सीरीज का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए खुशखबरी है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह सीरीज इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है। Android Headlines की रिपोर्ट के अनुसार Google 20 अगस्त को अपना वार्षिक मेड बाय Google इवेंट आयोजित कर सकता है जहां Pixel 10 सीरीज पेश की जाएगी।
क्या आप भी गूगल की नई Pixel 10 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, एक हालिया रिपोर्ट में Google Pixel 10 सीरीज की लॉन्च डेट सामने आ गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 10 सीरीज के नए फोन इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि टेक दिग्गज आमतौर पर अक्टूबर में अपने फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च करता है, लेकिन पिछले साल कंपनी ने Pixel 9 को पहले लॉन्च करके टाइमलाइन को पूरा बदल दिया था।
ऐसे में अब Pixel 10 सीरीज भी इसी तरह लॉन्च हो सकती है। हाल ही में Pixel 10 लाइनअप में से एक हैंडसेट का प्रोटोटाइप भी इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया, जो इसके कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा करता है। चलिए पहले नई सीरीज की लॉन्च डेट जानते हैं…
Google Pixel 10 Series की संभावित लॉन्च डेट
दरअसल, Android Headlines की एक रिपोर्ट के अनुसार Google इस साल 20 अगस्त को अपना एनुअल मेड बाय Google इवेंट आयोजित कर सकता है, जहां इस नई Pixel 10 सीरीज को पेश किया जाएगा। डिवाइस उसी डेट से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो जाएगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि Pixel 10 खरीदारों को 28 अगस्त से प्री-ऑर्डर की गई यूनिट्स मिलेंगी। साथ ही स्टोर से भी आप इसे खरीद पाएंगे।








