दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार पर MCD की कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गलत नक्शे से निर्माण का आरोप |
पूर्वी दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद विस्तार के निर्माण स्थल को नगर निगम ने सील कर दिया है। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद यह कार्रवाई हुई। हिंदू परिवारों ने आरोप लगाया था कि मस्जिद का विस्तार उन्हें पलायन के लिए मजबूर करने के लिए किया जा रहा है क्योंकि निर्माण स्थल के नजदीक एक शिव मंदिर स्थित है।
 ब्रह्मपुरी गली नंबर-12 में मस्जिद विस्तार के निर्माण स्थल को सील कर दिया गया है। नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन की टीम ने पुलिस के सहयोग से सोमवार को सीलिंग की कार्रवाई को अंजाम दिया। निगम के मुताबिक, यहां बने ढांचे को ध्वस्त भी कराया जाएगा। उसके लिए अधिक पुलिस बल मांगा गया है। 

गली नंबर-12 में 75-75 गज के दो भूखंडों को जोड़ कर उस पर गली नंबर-13 की मस्जिद को विस्तार देने के लिए पिलर बनाए गए थे। अल मतीन वेल्फेयर सोसायटी यह काम करा रही थी। गत मार्च में गली नंबर-12 में रह रहे हिंदू परिवारों ने इस निर्माण को अवैध बताकर विरोध करते हुए अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ लिख कर पोस्टर चस्पा कर दिए थे। 

लोगों का आरोप था कि जानबूझकर निर्माण कराकर हिंदू परिवारों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। इन परिवारों का कहना था कि जिस जगह मस्जिद विस्तार किया जा रहा है, उससे 100 मीटर की दूरी पर पुराना शिव मंदिर है। इसके पास मस्जिद बनेगी और उसका गेट खुलेगा तो किसी न किसी दिन विवाद खड़ा होगा।

त्योहारों पर भीड़ जुटेगी तो दोनों ही समुदाय के लोगों को दिक्कत होगी। उस वक्त इस मामले में निगम ने भी स्पष्ट किया था कि इसका नक्शा तथ्य छिपाकर स्वीकृत कराया गया था। नक्शे के आवेदन में निर्माण आवासीय श्रेणी का बताया गया था। सच सामने आने पर फरवरी मध्य में निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था। 

विरोध होने के बाद इसका नक्शा भी निरस्त किया दिया गया था। साथ ही निर्माण को ध्वस्त करने के लिए भी नोटिस दिया गया था। इस पर निर्माण कराने वाली सोसायटी ने पिलर के सरिया कटवाए थे, लेकिन बाकी ढांचा नहीं तोड़ा था। अब निगम ने निर्माण स्थल को सील कर दिया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें