भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार फाइनल में किया ये करिश्मा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक ही ओवर में खोल दिए धागे
भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल फाइनल में जो काम आरसीबी की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ किया, वो काम उन्होंने इससे पहले कभी किसी भी टी20 फाइनल में नहीं किया था।

आरसीबी की आईपीएल जीत में भुवनेश्वर कुमार का बड़ा योगदान रहा। ऐसा नहीं है कि भुवनेश्वर पहली बार आईपीएल फाइनल खेल रहे हों, लेकिन इस बार जो उन्होंने किया, इससे पहले कभी भी टी20 फाइनल में नहीं कर पाए थे। भुवनेश्वर कुमार का ये चौथा आईपीएल फाइनल था, इससे पहले वे तीन बार आईपीएल का फाइनल और एक बार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल खेल चुके हैं, लेकिन उनके नाम एक भी विकेट नहीं था। लेकिन इस बार उन्होंने वो काम भी कर दिखाया है।

भुवनेश्वर ने साल 2014 में खेला था पहला टी20 फाइनल

भुवनेश्वर कुमार ने पहली बार टी20 का फाइनल साल 2014 में खेला था, तब भारत और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल हुआ था। उस मैच में भुवी ने 18 रन दिए थे, लेकिन कोई भी विकेट उनके नाम नहीं आ पाया था। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने पहली बार आईपीएल का फाइनल खेला, तब वे आरसीबी के खिलाफ खेल रहे थे। तब उन्होंने 25 रन दिए, लेकिन विकेट एक भी नहीं आया। साल 2018 में उन्हें फिर से आईपीएल फाइनल खेलने का मौका मिला, लेकिन उस साल भी उन्हें 17 रन देकर कोई सफलता नहीं मिली। साल 2014 में उन्हें फिर से आईपीएल फाइनल खेलने का मौका मिला। तब वे केकेआर के खिलाफ खेल रहे थे। उस साल उन्होंने 25 रन दिए, लेकिन एक भी विकेट नहीं मिला।

एक ही ओवर में दो विकेट लेकर भुवी ने पलट दी बाजी

तीन आईपीएल फाइनल और एक बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल खेलकर भी भुवनेश्वर कुमार के खाते में एक भी विकेट नहीं आया था, लेकिन इस बार वे इससे नहीं चूके। पहले दो ओवर में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, तब ऐसा लगा कि इस बार भी कहीं उनका खाता खाली ही ना चला जाए। लेकिन जब मैच फंसा हुआ था, तब कप्तान रजत पाटीदार ने भुवनेश्वर कुमार को गेंदबाजी थमाई और उसी में उन्होंने कमाल कर दिया।

कैसा रहा आईपीएल फाइनल में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल वढेरा को आउट किया, जो 15 रन बना चुके थे और इसके तुरंत बाद घातक बल्लेबाजों में से एक मार्कस स्टॉयनिस को भी आउट कर दिया। मार्कस ने आते ही पहली बार पर छक्का लगाया, लेकिन दूसरी ही बॉल पर भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें चलता कर दिया। वे दो बॉल पर केवल 6 रन ही बना पाए थे। इस तरह से एक ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मैच को आरसीबी के पक्ष में मोड़ दिया। इसके साथ ही किसी भी टी20 टूर्नामेंट के फाइनल में पहला विकेट लेने में भी कामयाब हो गए। अब उनके दो विकेट हो गए हैं। उन्होंने चार ओवर में 38 रन देकर दो ​विकेट अपने नाम किए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें