शालिनी राजपूत ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष बनीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम ने हस्तशिल्प के विकास पर दिया जोर

रायपुर में सीएम विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राज्य में हस्तशिल्प कला के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्पियों के हुनर को उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी राजपूत के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हस्तशिल्प विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की कलाकृतियों की मांग विदेशों तक है। छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और हस्तशिल्पियों को उनके हुनर की उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्पियों को औजार उपकरण योजना अंतर्गत पांच-पांच हजार रुपये की अनुदान राशि का वितरण किया।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें