
केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने केदारनाथ धाम में परिवार सहित दर्शन किए और रूद्राभिषेक पूजा की। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और केदार सभा ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद बीकेटीसी के मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने उन्हें प्रसाद और अंगवस्त्र भेंट किए। मंत्री मांझी ने केदारनाथ धाम के दर्शन से अभिभूत होने की बात कही।
केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री जीतन राम मांझी केदारनाथ धाम पहुंचे तथा पारिवारिकजनों के साथ भगवान केदारनाथ के दर्शन किये तथा रूद्राभिषेक पूजा संपन्न की। कहा कि केदारनाथ धाम के दर्शन से अविभूत हुए है।
इससे पहले श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) तथा श्री केदार सभा ने हैली पेड पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
दर्शन पूजा के पश्चात बीकेटीसी मुख्य प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत कर भगवान केदारनाथ का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया।
इस अवसर पर पुजारी बागेश लिंग, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, उमेश पोस्ती,धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान आदि मौजूद थे।
Author: Red Max Media
Post Views: 103








