बिहार पहुंचे राहुल गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी वर्ष में बिहार की पांचवीं यात्रा पर हैं। गया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। राहुल गांधी राजगीर में अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे और गया में महिलाओं से संवाद करेंगे। वे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर भी जाएंगे जहाँ वे दशरथ मांझी मेमोरियल का दौरा करेंगे और उनके परिवार से मिलेंगे।

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार पहुंच चुके हैं। गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। इस यात्रा में राहुल राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे।

 

गया एयरपोर्ट से वे सीधे सीधे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गया के गहलौर जाएंगे। गहलौर में वे दशरथ मांझी मेमोरियल जाएंगे साथ ही दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।

भगीरथ मांझी ने इस वर्ष जनवरी में दिल्ली की यात्रा की थी और उन्होंने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

 

इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। गहलौर के बाद राहुल गांधी राजगीर जाएंगे।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें