अब अमेरिकियों की सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों तक होगी DOGE की पहुंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रंप,
अमेरिका की अदालत ने डीओजीई को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अमेरिकियों की सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों तक डीओजीई की पहुंच को सुनिश्चित कर दिया है।

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन के सरकारी दक्षता विभाग (Department of Government Efficiency यानि DOGE) को करोड़ों अमेरिकियों की संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी वाली Social Security Administration (SSA) तक पहुंच की अनुमति दे दी। यह डेटा स्कूल रिकॉर्ड्स, वेतन विवरण और चिकित्सकीय जानकारियों को भी शामिल करता है।

अदालत ने मैरीलैंड के एक न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें संघीय गोपनीयता कानूनों के तहत डीओजीई की SSA रिकॉर्ड्स तक पहुंच को प्रतिबंधित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि वर्तमान परिस्थितियों में डीओजीई टीम को SSA के रिकॉर्ड तक पहुंच मिलनी चाहिए ताकि वे अपनी ज़िम्मेदारियां निभा सकें।” बता दें कि ट्रंप के बेहद करीबी रहे अरबपति कारोबारी एलन मस्क अभी तक डीओजीई के प्रमुख थे। मगर वह अब इस पद से हट गए हैं। इसके बाद से ही ट्रंप और मस्क में झगड़ा शुरू हो गया है।

पारदर्शिता पर भी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने डीओजीई को पारदर्शिता के लिए कार्यों का खुलासा करने को बाध्य करने वाले अन्य अदालती आदेशों पर भी अस्थायी रोक लगा दी। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि संघीय सरकार में अपव्यय को रोकने और दक्षता बढ़ाने के लिए इस डेटा तक पहुंच आवश्यक है।

एलन मस्क और ट्रंप के बीच खींचतान

गौरतलब है कि अरबपति कारोबारी एलन मस्क एक समय डीओजीई के प्रमुख थे, लेकिन हाल ही में उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद मस्क और ट्रंप के बीच मतभेदों की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। ट्रंप और मस्क का झगड़ा इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। ट्रंप ने मस्क को खोया हुआ दिमाग वाला भी कह दिया। ट्रंप ने एक दिन पहले कहा था कि मस्क अपना दिमाग खो चुका है। इसलिए अब वह उससे बात नहीं करना चाहते। वहीं एलन मस्क ने ट्रंप को यह तक कह दिया कि चुनावों में राष्ट्रपति की जीत मेरी वजह से हुई थी। इसके बाद मस्क ने एक नई पॉलिटिकल पार्टी बनाने की भी चेतावनी दे डाली।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें