
Tom Cruise Dangerous Stunts हॉलीवुड के वेटरन एक्टर टॉम क्रूज मौजूदा समय में फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 8 (Mission Impossible 8) को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। खबर है कि इस मूवी एक सीन के लिए टॉम ने सच में हेलीकॉप्टर से 16 बार छलांग लगाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।
स्पाई थ्रिलर मिशन इम्पॉसिबल की 8वीं किस्त के जरिए हाल ही में हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज ने सभी का दिल जीता है। मूवी टॉम ने एक से बढ़कर एक स्टंट सीन्स देखकर हर किसी को चौंकाया है। लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि मिशन: इम्पॉसिबल– द फाइनल रेकनिंग एक सीन के लिए टॉम ने सच में अपनी जान को एक बार नहीं बल्कि 16 खतरे में डालकर एक बेहद खतराक स्टंट परफॉर्म किया।
टॉम क्रूज ने रचा इतिहास
हॉलीवुड के सबसे उम्दा कलाकारों में टॉम क्रूज का नाम शामिल होता है। मूवीज में ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस और स्टंट सीन्स को वह बगैर बॉडी डबल का इस्तेमाल कर खुद ही फिल्माते हैं। मिशन इम्पॉसिबल-8 के लिए भी उन्होंने अपनी ही अंदाज में एक बेहद खतरनाक स्टंट पूरा किया है।
फिल्मों में तेज स्पीड से राइड करना, चलती हुई ट्रेन, हेलिकॉप्टर पर चढ़ना-उतरना, अंडरवॉटर स्टंट्स करना और ऊंची इमारतों से कूदना टॉम क्रूज के लिए आम बात है। इसी वजह से उन्हें रियल-लाइफ सुपरह्यूमन भी कहा जाता है।
मिशन इम्पॉसिबल 8 हुई सफल
17 मई को टॉम क्रूज स्टारर मिशन: इम्पॉसिबल– द फाइनल रेकनिंग को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। भारत में भी इस हॉलीवुड मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिसकी बदौलत इंडियन बॉक्स ऑफिस पर एमआई-8 लगभग 90 करोड़ का कलेक्शन कर अपनी छाप छोड़ी। जबकि ग्लोबली ये फिल्म 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।








