
केरल तट के पास सिंगापुर के झंडे वाले जहाज एमवी वान हाई 503 में विस्फोट की जानकारी मिली। मुंबई समुद्री परिचालन केंद्र ने कोच्चि को इसकी जानकारी दी। जहाज 7 जून को कोलंबो से रवाना हुआ था और 10 जून को मुंबई पहुंचने वाला था। भारतीय नौसेना ने तत्काल सहायता के लिए आईएनएस सूरत को भेजा। 22 में से 18 क्रू सदस्यों ने जहाज छोड़ दिया जिन्हें बचाया जा रहा।
‘आईएनएस सूरत को किया डायवर्ट’
आज लगभग 10: 30 पर एमओसी (कोक) को एमओसी (एमबीआई) से एमवी वान हाई 503 पर एक अंडरडेक विस्फोट की खबर मिली। पीआरओ ने इसको लेकर एक बातचीत में बताया, ‘यह जहाज सिंगापुर ध्वज वाला कंटेनर जहाज है, जो 270 मीटर लंबा और 12.5 मीटर ड्राफ्ट वाला एलपीसी कोलंबो है।’
इसके बाद मदद के लिए भारतीय नौसेना ने तुरंत एक्शन लिया और आईएनएस सूरत को डायवर्ट किया, जिसे कोच्चि में डॉक करने के लिए निर्धारित किया गया था। भारतीय नौसेना ने 18 लोगों की जान बचाई।
’18 क्रू ने जहाज को नाव पर छोड़ा’
पीआरओ ने बताया कि पश्चिमी नौसेना कमान ने सुबह 11 बजे जहाज को दूसरी दिशा में मोड़ दिया। पीआरओ ने अपडेट में बताया, ’22 क्रू में से 18 क्रू ने जहाज को नाव पर छोड़ दिया है। 18 सदस्य समुद्र में कूद गए थे। क्रू को सीजी और आईएन एसेट्स की तरफ से बचाया जा रहा है। जहाज में अभी आग लगी हुई है और वह बह रहा है।’
विमान के उड़ान की योजना
स्थिति का जांच करने और सहायता का समन्वय करने के लिए कोच्चि में नौसेना के हवाई अड्डे आईएनएस गरुड़ से नौसेना के डोर्नियर विमान की उड़ान की भी योजना बनाई जा रही है।








