ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रिया के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 9 की मौत
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर में एक स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई जिसमें कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। रॉयटर्स के अनुसार इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। ऑस्ट्रियाई मीडिया ने बताया कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस इमारत को खाली करा रही है और मामले की जांच जारी है।

ऑस्ट्रिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की खबर है। इस घटना में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने क्रोनन जीतुंग अखबार के हवाले से बताया कि ऑस्ट्रिया के शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में एक शूटर द्वारा की गई गोलीबारी 9 लोगों की मौत हुई है।

इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। वहीं, स्थानीय पुलिस का हवाला देते हुए, राष्ट्रीय प्रसारक ORF सहित ऑस्ट्रियाई राज्य मीडिया ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

पुलिस ने बताया कि ऑस्ट्रिया की राजधानी में ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे नामक एक सड़क पर एक ऑपरेशन चल रहा था। यहीं पर माध्यमित विद्यालय है। हालांकि, पुलिस ने आगे किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया है। वहीं, घटना को लेकर ORF ने कहा कि पुलिस इमारत को खाली कर रही थी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि पीड़ितों में संदिग्ध था या नहीं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें