रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों पर फिर बरपाया कहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस ने यूक्रेन के 2 शहरों पर फिर बरपाया कहर

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर भयानक प्रहार किया है। रूस की ओर से ताजा किए गए हमलों में यूक्रेन के 2 शहरों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई है और 13 अन्य घायल हुए हैं।

 रूस की ओर से यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले जारी है। रूस के ताजा हमलों ने यूक्रेन को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। रूस ने मंगलवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन के दो शहरों पर बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए हैं। रूस की ओर से किए गए इन हमलों में 2 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हुए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों के बारे में जानकारी दी है।

क्या बोले जेलेंस्की?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने एक बयान में हमले को युद्ध के दौरान ‘अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक’ बताया है। उन्होंने कहा कि रूस ने रात के दौरान 315 ड्रोन और सात मिसाइल दागीं। उन्होंने कहा कि दागे गए ड्रोन में से अधिकतर ‘शहीद’ ड्रोन थे। जेलेंस्की ने हमले के मद्देनजर अमेरिका और यूरोप से ‘ठोस कार्रवाई’ का आह्वान किया है।

रूसी हमलों में इमारतों को पहुंचा नुकसान 

ओडेसा के प्रांतीय प्रमुख ओलेह किपर ने कहा कि हमले में दक्षिणी बंदरगाह शहर के केंद्र में स्थित एक प्रसूति अस्पताल और आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के एक बयान के अनुसार, शहर में 2 लोग मारे गए और 9 घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि राजधानी पर हुए हमले में 4 लोग घायल हुए हैं।

यह भी जानें

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस की ओर से हमले आमतौर पर रात के समय ही होते हैं और जो सुबह तक जारी रहते हैं। रूस ऐसा इसलिए करता है क्योंकि अंधेरे में ड्रोन को पहचानना मुश्किल होता है। रूस और यूक्रेन के बीच जंग में अब तक 12 हजार से अधिक यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं। रूस का कहना है कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों को निशाना बनाता है।

 

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *