उत्तर प्रदेश नया प्रदूषण नियंत्रण पोर्टल बनाएगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नया प्रदूषण नियंत्रण पोर्टल बनाएगी सरकार |
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के लिए नया पोर्टल बना रही है जिसमें IT और AI का इस्तेमाल होगा। इससे औद्योगिक इकाइयाँ अपनी रिपोर्ट खुद अपलोड कर सकेंगी और समय पर रिपोर्ट जमा करने के लिए अलर्ट मिलेगा। निरीक्षण के बाद तुरंत रिपोर्ट अपलोड होगी और AI से जाँच होगी। इससे बोर्ड के काम में आसानी होगी पर्यावरण प्रबंधन सुधरेगा और जागरूकता बढ़ेगी।
प्रदेश सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्य प्रणाली को अधिक सरल और पारदर्शी बनाने के लिए एक आधुनिक पोर्टल विकसित करने का निर्णय लिया है। इस पोर्टल में सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) का समावेश होगा। 

इसके जरिए औद्योगिक इकाइयां स्वयं अपनी अनुपालन आख्या अपलोड कर सकेंगी। इसके अलावा सहमति नवीनीकरण और अनुपालन आख्या समय पर जमा करने के लिए उद्योगों को ई-एलर्ट भेजे जाएंगे। निरीक्षण के बाद आख्या को तत्काल अपलोड करने और एआइ के माध्यम से स्वयं अनुपालन आख्या की जांच करने की सुविधा भी इस पोर्टल में शामिल होगी। 

इस पोर्टल के बनने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यों में आसानी हो जाएगी। इसके कार्यान्वयन से न केवल पर्यावरणीय प्रबंधन में सुधार होगा बल्कि औद्योगिक अनुपालन और जन-जागरूकता में भी प्रगति होगी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें