नीट यूजी का रिजल्ट हुआ जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

NEET UG Result 2025 OUT
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2025) का रिजल्ट 14 जून को जारी हो गया है। यदि आप नीट यूजी 2025 का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो आप आधिकारिक लिंक neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आपको बता दें आप इस वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं।

 नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2025) का रिजल्ट जारी हो गया है। नीट यूजी में शामिल हुए छात्र अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में राजस्थान के सीकर जिले के महेश कुमार ने बाजी मारी है। बता दें नीट यूजी 2025 का रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से जारी किया गया है। आपको बता दें, 04 मई को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2025 का आयोजन किया गया था। इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में लगभग 20 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। आपको बता दें, एनटीए आज नीट यूजी रिजल्ट के अतिरिक्त एडमिशन और कटऑफ से संबंधित अन्य जानकारी भी साझा कर सकता है। अगर आपने भी इस वर्ष नीट यूजी की परीक्षा में भाग लिया था, तो आप आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

NEET UG Result 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक
एनटीए की ओर से नीट यूजी 2025 के परिणाम हो गए है। आप इन स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “NEET UG 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपने एडमिट कार्ड का नंबर और जन्मतिथि भी दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर नीट यूजी 2025 का रिजल्ट दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड जरूर कर लें।
  • अब अपने रिजल्ट का एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने शहर में हुआ था नीट यूजी का आयोजन

इस वर्ष नीट यूजी 2025 परीक्षा का आयोजन देश के लगभग 5453 केंद्रों में हुआ था। इस परीक्षा में लगभग बीस लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। यदि आप नीट से संबंधित अन्य जानकारी जानना चाहते हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

इन वेबसाइट से भी कर सकेंगे रिजल्ट चेक

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें