बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला
 बिहार में चुनाव से पहले कई IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है जिसमें पटना के SSP भी शामिल हैं। अवकाश कुमार को BMP 1 का समादेष्टा बनाया गया है जबकि कार्तिकेय के शर्मा पटना के नए SSP होंगे। समस्तीपुर के एसपी का भी तबादला किया गया है।
 राज्य सरकार ने डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पटना के साथ जहानाबाद, जमुई, समस्तीपुर, पूर्णिया और सुपौल जिले के पुलिस कप्तान बदल दिए गए हैं। 

मुजफ्फरपुर को भी नया नगर और ग्रामीण एसपी मिला है। अवकाश कुमार को पटना एसएसपी (वरीय पुलिस अधीक्षक) के पद से हटाते हुए बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-1, पटना का समादेष्टा बनाया गया है। 

पूर्णिया के एसपी रहे कार्तिकेय के शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पटना का नया एसएसपी बनाया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

विशेष शाखा के एसपी विनीत कुमार को जहानाबाद का नया एसपी बनाया गया है। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी रहे विश्वजीत दयाल को जमुई, जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर, पटना मध्य की एसपी स्वीटी सहरावत को पूर्णिया और पटना पश्चिम के एसपी सरथ आरएस को सुपौल का नया एसपी बनाया गया है। 

सीआईडी के एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को पटना के विधि-व्यवसथा एसपी की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक समस्तीपुर के एसपी रहे अशोक मिश्रा को विशेष शाखा, सुपौल एसपी रहे शैशव यादव को एआईजी आधुनिकीकरण, मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी विद्या सागर को ईआरएसएस (डायल-112) के एसपी का कार्यभार मिला है।

बीसैप-एक के समादेष्टा प्रमोद कुमार को सीआईडी में एसपी की जिम्मेदारी के साथ एसटीएफ एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जमुई एसपी रहे मदन कुमार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का एसपी बनाया गया है। पटना के पूर्वी एसपी के रामदास को बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर के एसपी सह सहायक निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। 

 

भानू पश्चिमी, परिचय पूर्वी और दीक्षा पटना मध्य की सिटी एसपी 

अब तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे 2021 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को पहली बार नगर एसपी की जिम्मेदारी मिली है। 

दानापुर के एसडीपीओ-1 भानू प्रताप सिंह को पटना पश्चिमी, आरा सदर के एसडीपीओ-1 परिचय कुमार को पटना पूर्वी और पटना नगर की एसडीपीओ-1 दीक्षा को पटना मध्य के एसपी की कमान मिली है। 

रोहतास डेहरी के एसडीपीओ-1 कोटा किरण को मुजफ्फरपुर का नया सिटी एसपी बनाया गया है। वहीं, एआईजी आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे बिहार पुलिस सेवा के राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को मुजफ्फरपुर का ग्रामीण एसपी बनाया गया है। 

 

छह जिलों में नए पुलिस कप्तान

नाम : नई पोस्टिंग 

कार्तिकेय के शर्मा : पटना एसएसपी 

विनीत कुमार : जहानाबाद एसपी 

विश्वजीत दयाल : जमुई एसपी 

अरविंद प्रताप सिंह : समस्तीपुर एसपी 

स्वीटी सहरावत : पूर्णिया एसपी 

सरथ आर एस : सुपौल एसपी 

पटना और मुजफ्फरपुर में नए सिटी एसपी

चंद्रशेखर प्रसाद : एसपी विधि-व्यवस्था, पटना 

भानू प्रताप सिंह : सिटी एसपी, पश्चिमी पटना 

परिचय कुमार : सिटी एसपी, पूर्वी पटना 

दीक्षा : सिटी एसपी, मध्य पटना 

कोटा किरण : सिटी एसपी, मुजफ्फरपुर 

राजेश कुमार सिंह प्रभाकर : ग्रामीण एसपी, मुजफ्फरपुर

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें