राजस्थान में पूर्व सांसद के बेटे ने की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खुद की लाइब्रेरी में मिला शव
राजस्थान के पूर्व सांसद महावीर भगोरा के बेटे का लाइब्रेरी में शव बरामद हुआ है। उनका शव जमीन पर मिला, जबकि कमरे की छत से कपड़े का टुकड़ा लटकता हुआ देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान के उदयपुर में पूर्व सांसद के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। पूर्व सांसद के बेटे का शव एक लाइब्रेरी से बरामद हुआ है, जिसका संचालन वह खुद कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि शव जमीन पर पड़ा हुआ था, जबकि कमरे की छत से कपड़ा लटक रहा था। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक लाइब्रेरी में ही एक कमरे में रह रहा था। वहीं उसके पिता पूर्व सांसद महावीर भगोरा का कोरोना संक्रमण की वजह से पहले ही निधन हो चुका है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें