
दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है। दक्षिण भारत में बारिश फिर से शुरू हो गई है जबकि उत्तर भारत में गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश देखने को मिली। भारी बारिश के कारण लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुंबई में बारिश के कारण जलभराव
सोमवार को मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, नवी मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश से रेलवे परिसर में जलभराव देखने को मिला जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गुजरात में बारिश से बिगड़े हालात
गुजरात में लगातार भारी बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। कई जगहों पर बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 से 22 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट से भारी बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा 16 और 17 जून को राजस्थान में वज्रपात की संभावना है। उत्तराखंड में भी अगले 4 दिनों तक तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। वहीं, दिल्ली में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है।
आगे देश में कैसा रहेगा मौसम?
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 16-18 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्य बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर तेज हवाएं चल सकती है।








