दिल्ली से रांची जा रही फ्लाइट लौटी वापस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली वापस लौटी रांची जा रही फ्लाइट।
दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान के बाद वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, हालांकि उड़ान के बाद इसे वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया।

दिल्ली से रांची जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को उड़ान के बाद वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। इस फ्लाइट को शाम 6:20 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, हालांकि उड़ान के बाद इसे वापस दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी एक फ्लाइट को टेकऑफ के बाद संदिग्ध तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली वापस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि निरीक्षण और मंजूरी के बाद, विमान ने निर्धारित परिचालन जारी रखा।

मुंबई से अहमदाबाद की फ्लाइट कैंसिल

वहीं अब एयर इंडिया की मुंबई (BOM) से अहमदाबाद (AMD) जाने वाली फ्लाइट AI2493 को रद्द कर दिया गया है। इस फ्लाइट का संचालन एयरबस A321-211 (VT-PPL) द्वारा किया जाता है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशनल समस्या के कारण फ्लाइट में शुरुआत में देरी हुई। हालांकि, देरी की अवधि के दौरान, चालक दल की फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) लागू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को शाम 6.35 बजे रवाना होना था और शाम 7.55 बजे पहुंचना था, लेकिन यह रवाना नहीं हुई।

हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट भी लौटी वापस

बता दें कि इससे पहले भी टाटा ग्रुप के एक विमान में आज खराबी पाई गई थी। हांगकांग से दिल्ली आ रही फ्लाइट के दौरान पायलट ने इंजन में गड़बड़ी महसूस की और एयरपोर्ट से संपर्क करने के बाद इस फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटाना पड़ा। एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 के दौरान विमान में तकनीकी गड़बड़ी होने के बाद इसे बीच रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। जिस विमान में खराबी आई है, वह बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था। हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

अहमदाबाद में क्या हुआ?

बता दें कि बीते 12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना हुआ और उड़ान भरने के कुछ सेकेंड के अंदर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 242 लोग सवार थे। ये विमान लंदन जा रहा था। यह प्लेन अहमदाबाद में ही एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की इमारत से टकराया। इस हादसे में प्लेन में सवार एक व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी की मौत हो गई। जिस इमारत से विमान टकराया था, उसमें मौजूद लोग भी मारे गए और कई लोग घायल भी हो गए। इस हादसे में 297 लोगों की मौत हुई। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी इसी हादसे में मारे गए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें